नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

- Advertisement -Advertisement

जिन विद्यालयों के शौचालयों का निर्माण कार्य लम्बित है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करायें-डीएम

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समीक्षा करते हुए परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं पीएमश्री विद्यालयों में गतिमान कार्याें की प्रगति के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक माह अपने लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में इस बात का भी ध्यान रखना है कि समस्त योजनाओं के साथ ही साथ विद्यालयों में हो रहे कार्यों को भी विशेष रूप से देखना है तथा जो भी कमी दिखायी दे उसके संबंध में संबंधित अध्यापक को उचित निर्देश भी प्रदान करें। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिये गये पैरामीटर्स के अनुसार कितने पूर्ण हुए, इसकी भी जानकारी ली जाए और निरीक्षण आख्या में अवगत कराया जाए। सभी विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग शौचालय आदि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायें जाए। विद्यालय में स्मार्टक्लास का संचालन एवं इंटरनेट की कनेक्टिविटी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखी जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन विद्यालयों में बच्चों से समाचार पत्र पढ़वाया जाए। मध्यान्ह भोजन में कोई भी कमी न पायी जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जहां पर खाना बन रहा हो, वहां पर साफ-सफाई रखी जाए और मेन्यू के अनुसार ही मध्यान्ह भोजन प्रतिदिन बनाया जाए। जिन विद्यालयों के शौचालयों का निर्माण कार्य लम्बित है, उन्हें बिना किसी विलम्ब के शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जो भी शौचालय बने है, वे प्रयोग की स्थिति में हो। जो भी शौचालय बन्द पड़े है या मरम्मत योग्य है, उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। इसके अलावा विद्यालयों के आने-जाने का मार्ग प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखा जाए, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराये और 15 दिवस के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विद्यालयों में कराये जा रहे निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने किया बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उपजिलाधिकारी रवि प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930