राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंथन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंथन
न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती दिनेश चन्द के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर 2026 की सफलता के लिए मंगलवार को जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के साथ ही आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जा सकता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकाधिक वाद नियत किए जाएं तथा संबंधित पक्षकारों को समय से नोटिस भेजकर उनकी तामीला सुनिश्चित कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके।बैठक में अपर जिला जज अमित कुमार प्रजापति, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अवनीश गौतम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सौरभ सक्सेना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अलका पाण्डेय, सिविल जज (प्र०ख०) विनीत कुमार यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुप्रिया, सिविल जज (प्र०ख०)/एफटीसी प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सिविल जज (अ०ख०) अरविन्द मद्धेशिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी तथा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, इकौना अमर सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






