नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैडमिंटन में श्रावस्ती पुलिस ने लहराया परचम, उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने जीते पांच पदक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बैडमिंटन में श्रावस्ती पुलिस ने लहराया परचम, उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने जीते पांच पदक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैडमिंटन में श्रावस्ती पुलिस ने लहराया परचम, उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने जीते पांच पदक

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में जनपद श्रावस्ती में नियुक्त उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विभाग के साथ-साथ जनपद के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से पुलिसकर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का विकास होता है।

- Advertisement -Advertisement

उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930