नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

- Advertisement -Advertisement

इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के बस अड्डा के पास मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, निवासी इकौना कस्बा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद सोनू मानसिक तनाव में था।

- Advertisement -Advertisement

मंगलवार सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930