नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस अधीक्षक नें ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पुलिस अधीक्षक नें ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुलिस अधीक्षक नें ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती!पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ एवं गौरवशाली अवसर पर कैंप कार्यालय एवं पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी पर ध्वजारोहण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न उत्कृष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय व उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रदान किया गया। यूपी-112 आपातकालीन सेवाओं में उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम एवं सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक, डायल-112 द्वारा उपनिरीक्षक जलाल अहमद, मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार यादव, आरक्षी बलराम, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी गौरव कुमार, आरक्षी रंजीत सिंह यादव व होमगार्ड चालक मदन मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930