नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

 

- Advertisement -Advertisement

भिनगा, श्रावस्ती। आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वाहिनी की बाहरी सीमा चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।सीमा चौकियों के जवानों द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त, प्रभावी नाका ड्यूटी तथा रणनीतिक स्थानों पर पिकेट लगाकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान पूरी सजगता, सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930