श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी
श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। विवेचना के दौरान पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 की बढ़ोतरी भी की गई।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को गौतम नगर, कस्बा इकौना निवासी वादिनी ने थाना इकौना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 1 अगस्त 2026 को अतुल कसौधन पुत्र रमेश कसौधन, निवासी तिलक नगर, थाना इकौना, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने आरोपी अतुल कसौधन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







