नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती से पंकज चौधरी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, बोले- ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव। – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती से पंकज चौधरी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, बोले- ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती से पंकज चौधरी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, बोले- ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव।

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को श्रावस्ती दौरे के दौरान संगठन में नई ऊर्जा भरते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। दोपहर करीब 12 बजे जिले में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -Advertisement

 

बूथ की मजबूती से 2027 की जीत का दिया मंत्र

 

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में पंकज चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर पार्टी हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

 

उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पंकज चौधरी ने साफ संकेत दिया कि भाजपा ने अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।

 

अखिलेश यादव पर हमला, बोले- देख रहे ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने

 

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वर्ष 2027 को लेकर “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रहे हैं।

 

पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024 में जनता को भ्रमित कर विपक्ष को जो सफलता मिली, उसका जवाब उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

योगी सरकार के कार्यों का किया बखान

 

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिला है।

 

उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश में अपराधियों की मनमानी की चर्चा होती थी, लेकिन आज कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है और महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित माहौल में घरों से बाहर निकल रही हैं।

 

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ क्षेत्रों में कमियां हैं, जिन्हें सरकार और संगठन मिलकर दूर करने का प्रयास करेंगे।

 

रोजगार पर बोले- हर किसी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं

 

रोजगार के सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना संभव नहीं है। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कोई भी युवा या जरूरतमंद व्यक्ति आगे बढ़ने से वंचित न रहे। स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

 

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभाव से देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

Oplus_16908288

बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

श्रावस्ती दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्यूलिप होटल पहुंचने से पहले जिले में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कई जगह बुलडोजर के जरिए पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पंकज चौधरी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश देकर साफ कर दिया कि भाजपा आगामी चुनाव को लेकर अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930