गोंडा में सीएम योगी का मेगा कार्यक्रम, 41 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी टैबलेट की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गोंडा में सीएम योगी का मेगा कार्यक्रम, 41 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी टैबलेट की सौगात
देवीपाटन मंडल के चार जिलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ, श्रावस्ती के करीब एक हजार विद्यार्थी भी होंगे लाभान्वित
गोंडा/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को गोंडा पहुंचे। यहां शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देवीपाटन मंडल के चार जिलों के लगभग 41 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण की सौगात दी जाएगी।
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के विद्यार्थी शामिल होंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार गोंडा के 30 हजार, बहराइच के 5 हजार, बलरामपुर के 5 हजार और श्रावस्ती के करीब एक हजार विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना है। टैबलेट मिलने से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल पाठ्य सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
श्रावस्ती के विद्यार्थियों में भी उत्साह
इस कार्यक्रम में श्रावस्ती जिले के करीब एक हजार विद्यार्थियों को शामिल किए जाने की जानकारी है। इससे जिले के विद्यार्थियों को भी डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठने, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।
अब इस कार्यक्रम के माध्यम से देवीपाटन मंडल के हजारों विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल चर्चा में है।
रिपोर्ट: रज्जब अली
विराट न्यूज़ 24 लाइव
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







