नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चकमार्गों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! डीएम मनोज कुमार राय ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

चकमार्गों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! डीएम मनोज कुमार राय ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चकमार्गों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! डीएम मनोज कुमार राय ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जमुनहा तहसील समाधान दिवस में गरमाया चकमार्ग कब्जे का मुद्दा, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई; तीनों तहसीलों में पहुंचे 83 फरियादी

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। गांवों में चकमार्गों और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को तहसील जमुनहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चकमार्गों पर कब्जे की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराई जाए और कब्जामुक्त कराया जाए।

- Advertisement -Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई फरियादियों ने चकमार्गों पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए पैमाइश कराकर रास्तों को खाली कराने की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई करें। साथ ही कब्जा हटवाने के बाद शिकायतकर्ताओं को भी कार्रवाई से अवगत कराएं।

लेखपालों से लिया जाएगा कब्जामुक्त भूमि का प्रमाणपत्र

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय लेखपालों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि उनके क्षेत्रों में किसी भी चकमार्ग अथवा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न रहे। इसके लिए लेखपालों से प्रमाणपत्र भी लिया जाए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। तहसील स्तर पर ही प्रभावी कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित शिकायतों की स्वयं समीक्षा करते रहने और निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए।

तीनों तहसीलों में 83 शिकायतें, मौके पर 8 का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा—

  • तहसील जमुनहा: कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
  • तहसील इकौना: कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण हुआ।
  • तहसील भिनगा: कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस प्रकार तीनों तहसीलों में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर समाधान किया गया। शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया।

अब देखना होगा कि चकमार्गों पर कब्जे की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी के इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है और ग्रामीणों को अपने रास्तों से अवैध कब्जे से कब तक निजात मिलती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30