नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंटरलॉकिंग निर्माण में मिली खामियां तो भड़के डीएम! ईओ को लगाई कड़ी फटकार, तत्काल सुधार के निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

इंटरलॉकिंग निर्माण में मिली खामियां तो भड़के डीएम! ईओ को लगाई कड़ी फटकार, तत्काल सुधार के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंटरलॉकिंग निर्माण में मिली खामियां तो भड़के डीएम! ईओ को लगाई कड़ी फटकार, तत्काल सुधार के निर्देश

जिला न्यायालय गेट नंबर-5 से तहसील भिनगा तक हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकारी धन के दुरुपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया निर्माण की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार राय सख्त नजर आए। शनिवार को भिनगा में जिला न्यायालय के गेट नंबर-5 से तहसील भिनगा तक नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी समेत कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।

- Advertisement -Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान कार्य में कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खामियां दूर कराने के निर्देश दिए।

सरकारी धन के इस्तेमाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए खर्च की जा रही सरकारी धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनियमितता या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण से निर्माण कार्यों में मची हलचल

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, अवर अभियंता और कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम की सख्ती से स्पष्ट है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर प्रशासन अब लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30