श्रावस्ती बार एसोसिएशन चुनाव में दिनेश पाठक का दबदबा! 37 वोटों से अध्यक्ष पद पर कब्जा, वेद प्रकाश मिश्रा बने महामंत्री
oplus_32
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती बार एसोसिएशन चुनाव में दिनेश पाठक का दबदबा! 37 वोटों से अध्यक्ष पद पर कब्जा, वेद प्रकाश मिश्रा बने महामंत्री
महामंत्री पद पर वेद प्रकाश मिश्रा ने 60 मतों से दर्ज की शानदार जीत, मेराज अहमद भी बने संयुक्त मंत्री प्रकाशन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के वार्षिक चुनाव में शनिवार को अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार पाठक ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर वेद प्रकाश मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 60 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया।
चुनाव परिणामों की घोषणा एल्डर कमेटी के चेयरमैन सालिकराम पांडेय ने की। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में दिनेश कुमार पाठक को 212 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामपारस भार्गव को 175 मत मिले। विनोद कुमार श्रीवास्तव को 59 और दिलीप कुमार तिवारी को 48 मत प्राप्त हुए। वहीं तीन मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह दिनेश कुमार पाठक ने रामपारस भार्गव को 37 मतों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
महामंत्री पद पर वेद प्रकाश मिश्रा की बड़ी जीत
महामंत्री पद के चुनाव में वेद प्रकाश मिश्रा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 240 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश मिश्रा को 180 तथा अभिषेक त्रिपाठी को 76 मत मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। वेद प्रकाश मिश्रा ने 60 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर महामंत्री पद अपने नाम किया।
मेराज अहमद ने भी हासिल की जीत
संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए हुए चुनाव में मेराज अहमद ने 263 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु मिश्रा को 233 मत मिले। इस प्रकार मेराज अहमद ने 30 मतों से विजय हासिल की। इस पद पर भी एक मत अवैध घोषित किया गया।
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद एल्डर कमेटी ने सभी प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







