नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं! भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज में लगा विधिक जागरूकता शिविर – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

संविधान के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं! भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज में लगा विधिक जागरूकता शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संविधान के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं! भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज में लगा विधिक जागरूकता शिविर

मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के प्रति भी किया जागरूक

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। संविधान के प्रति युवाओं को जागरूक बनाने और उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, भिनगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -Advertisement

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रथम के निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में पैनल लॉयर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी।

वहीं, अधिवक्ता जगदंबा त्रिपाठी ने संविधान के महत्व, समानता के अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को भी समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

शिविर में विद्यालय के प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडे, उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र भारती, रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक दयाराम, पीएलवी आदित्य कुमार, गायत्री पांडे तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, कानूनी अधिकारों और निःशुल्क न्यायिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे अपने अधिकारों को समझते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30