नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना 2027 को लेकर DM अन्नपूर्णा गर्ग की बड़ी अपील! 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना का पहला चरण, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जनगणना 2027 को लेकर DM अन्नपूर्णा गर्ग की बड़ी अपील! 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना का पहला चरण, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनगणना 2027 को लेकर DM अन्नपूर्णा गर्ग की बड़ी अपील! 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना का पहला चरण, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

डीएम बोलीं- आपकी सही जानकारी, देश के विकास की मजबूत आधारशिला; 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना और 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर होगा सर्वे

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। देश की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने वाली जनगणना-2027 को लेकर श्रावस्ती जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जनपदवासियों से जनगणना में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य और विकास की मजबूत आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक की सही जानकारी देश की विकास योजनाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ललित कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम ने समस्त पत्रकार बंधुओं को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जनगणना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना की प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा।

पहला चरण : स्व-गणना (Self Enumeration)

16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए लोग घर बैठे अपनी और परिवार के सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

दूसरा चरण : घर-घर जनगणना

1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक अधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

सही जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना के दौरान परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। घर पर पहुंचने वाले अधिकृत प्रगणकों को पूरा सहयोग दें, ताकि कोई भी परिवार या सदस्य जनगणना से छूटने न पाए।

जनगणना के आंकड़ों से तय होंगी विकास की योजनाएं

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं को बेहतर दिशा देने में मदद मिलती है।

ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में भाग लेना प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही जनगणना-2027 को सफल बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से संकल्प लेने की अपील की कि वे स्वयं भी जनगणना में भाग लेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30