नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपनों से दूर बुजुर्गों के बीच पहुंचे SP राहुल भाटी, मिठाई और फल बांटकर मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

अपनों से दूर बुजुर्गों के बीच पहुंचे SP राहुल भाटी, मिठाई और फल बांटकर मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अपनों से दूर बुजुर्गों के बीच पहुंचे SP राहुल भाटी, मिठाई और फल बांटकर मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, जाना हालचाल; एसपी की पहल ने दिया इंसानियत और अपनत्व का संदेश

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। दीपावली के त्योहार पर खुशियां बांटने की एक खूबसूरत तस्वीर श्रावस्ती में देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी दीपावली के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं। एसपी ने बुजुर्गों को मिठाई और फल वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और खुशहाल जीवन की कामना की।

- Advertisement -Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर अपनत्व और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। एसपी की इस पहल से वृद्धाश्रम में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी त्योहार की खुशी

दीपावली के मौके पर मिठाई और फल पाकर बुजुर्गों के बीच खुशी का माहौल रहा। एसपी राहुल भाटी ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के जीवन में मुस्कान लाने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में है।

इंसानियत और सामाजिक सरोकार की पेश की मिसाल

पुलिस अधीक्षक की इस पहल ने सामाजिक सरोकारों और बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। श्रावस्ती पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30