घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला! भिनगा पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला! भिनगा पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा
बेसबॉल स्टिक से भी किया गया हमला, परिवार और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी को बनाया निशाना; तीन नामजद और तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार।
श्रावस्ती। घर में घुसकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और बेसबॉल स्टिक से लैस होकर हमला करने के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावरों ने एकराय होकर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को भंगहा बाजार निवासी संजय पाण्डेय पुत्र गिरधारी लाल पाण्डेय ने कोतवाली भिनगा में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण एकराय होकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और बेसबॉल स्टिक से लैस होकर उनके घर में घुस आए। इसके बाद वादी, उनके परिवार के सदस्यों तथा बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली भिनगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार श्रीवास्तव उर्फ विष्णु श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सनोज विश्वास, राधेश्याम गुप्ता और अमरेश निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों में तीन नामजद अभियुक्त और तीन ऐसे आरोपी शामिल हैं, जिनके नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







