नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! राइस मिल में छापे जा रहे थे जाली नोट, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! राइस मिल में छापे जा रहे थे जाली नोट, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! राइस मिल में छापे जा रहे थे जाली नोट, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा

1.74 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद, प्रिंटर से लेकर नोट छापने का पूरा सामान जब्त; दीपावली के बाजार में नकली नोट खपाने की थी साजिश

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद में नकली भारतीय मुद्रा छापकर बाजार में खपाने की बड़ी साजिश का पुलिस और एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। मल्हीपुर रोड स्थित गिरिराज राइस मिल में चल रही जाली नोट छापने की फैक्ट्री पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 1 लाख 74 हजार रुपये मूल्य के 804 नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, इंक, कागज और अन्य उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

- Advertisement -Advertisement

यह बड़ी कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और थाना सोनवा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मल्हीपुर रोड स्थित भिटिया चिचड़ी की गिरिराज राइस मिल की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके पर तीनों आरोपी जाली नोटों की छपाई करते मिले।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिजा शंकर जायसवाल निवासी शिवनगर, गोंडा रोड, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच, नरेन्द्र कुमार चौरसिया निवासी ग्राम लालबोझी, पोस्ट भटपुरवा तथा वृजेन्द्र गोस्वामी निवासी ग्राम भगवानपुर बनकट, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।

100, 200 और 500 रुपये के 804 नकली नोट बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 100 रुपये के 537, 200 रुपये के 44 तथा 500 रुपये के 223 नकली नोट बरामद किए गए। इन सभी नोटों का कुल मूल्य 1 लाख 74 हजार रुपये है। इसके अलावा एक कैनन कलर प्रिंटर, चार भरी हुई इंक रिफिल, 156 ए-4 साइज पेपर पर दोनों तरफ छपे जाली नोटों के प्रिंट, जेके एक्सेल सुपर व्हाइट बॉन्ड पेपर, पांच पैकेट ब्लेड, तीन कैंची, दो स्टील स्केल, तीन मोबाइल फोन, पहचान संबंधी दस्तावेज और 5,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी नकली नोट छापने की तकनीक

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जाली नोट तैयार करने के लिए प्रिंटर, इंक और अन्य सामग्री लखनऊ के लालबाग स्थित कैनन एजेंसी से खरीदी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी वृजेन्द्र गोस्वामी ने मुंबई में जाली नोट छापने के संबंध में जानकारी हासिल की थी। इसके साथ ही उसने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से भी नोट छापने की तकनीक सीखी थी। वह खुद नोटों की छपाई करता था, जबकि अन्य दोनों आरोपी नोटों की कटाई, गड्डियां बनाने और पैकिंग का काम संभालते थे।

दीपावली के त्योहार पर बाजार में नकली नोट खपाने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजार में नकली नोट खपाने की योजना बनाई थी। इसके लिए राइस मिल के अंदर ही जाली करेंसी तैयार करने का काम किया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी अहम हो गया है कि नकली करेंसी तैयार करने वाले इस गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला था और बाजार में इससे पहले कितने जाली नोट खपाए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30