सीमावर्ती गांव में SSB की बड़ी पहल! 169 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज, 37 पशुपालकों को मिली राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सीमावर्ती गांव में SSB की बड़ी पहल! 169 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज, 37 पशुपालकों को मिली राहत
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने ककरदरी में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, निःशुल्क दवाओं का भी किया वितरण
श्रावस्ती। सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से सराहनीय पहल की गई। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में समवाय ककरदरी के अंतर्गत जीवंत गांव ककरदरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान, सोनवा ने स्थानीय क्षेत्र के 37 पशुपालकों के कुल 169 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार उनका उपचार किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया गया। साथ ही उपचार के लिए निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पशुधन के स्वास्थ्य और संरक्षण पर विशेष जोर
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
ग्रामीणों ने की SSB की पहल की सराहना
शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में पशुपालकों को लाभ मिला। स्थानीय ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







