नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, श्रावस्ती पुलिस ने नवीन मंडी में चलाया जागरूकता अभियान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, श्रावस्ती पुलिस ने नवीन मंडी में चलाया जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, श्रावस्ती पुलिस ने नवीन मंडी में चलाया जागरूकता अभियान

OTP, ATM PIN और अनजान लिंक से रहें सावधान, साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

श्रावस्ती। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए श्रावस्ती पुलिस ने आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में बुधवार, 4 नवंबर को थाना साइबर क्राइम श्रावस्ती की टीम ने नवीन मंडी, खरगौरा, भिनगा में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

- Advertisement -Advertisement

OTP और बैंकिंग जानकारी साझा की तो हो सकता है बड़ा नुकसान

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के जरिए ठगी और साइबर उत्पीड़न जैसे तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM PIN, पासवर्ड और आधार-पैन से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन के लिए विश्वसनीय माध्यमों का ही इस्तेमाल करें।

सोशल मीडिया पर भी बरतें सावधानी

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत करें शिकायत

पुलिसकर्मियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

अभियान के अंत में पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30