नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर सर्वेश मिश्रा का तीखा हमला! बोले- जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर सर्वेश मिश्रा का तीखा हमला! बोले- जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर सर्वेश मिश्रा का तीखा हमला! बोले- जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पेपर लीक, बेरोजगारी, किसान और महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले- लोकतंत्र को खतरा जनता से नहीं, जनता की आवाज दबाने से है

श्रावस्ती। सत्तारूढ़ दल की ओर से निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश कुमार मिश्रा ने इस यात्रा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए जनता का ध्यान बुनियादी समस्याओं और सरकार की नीतियों से जुड़े सवालों से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -Advertisement

सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार को सत्ता में आए 12 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े कानून, किसानों की आय, सरकारी स्कूलों की स्थिति, बेरोजगारी, शराब के ठेकों की बढ़ती संख्या और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

- Advertisement -Advertisement

किसान, युवा और शिक्षा के मुद्दों पर उठाए सवाल

मिश्रा ने आरोप लगाया कि किसानों की आय बढ़ाने के वादे पूरे नहीं हुए हैं और युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकारी स्कूलों के बंद होने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल भी उन्होंने उठाए। उनका कहना है कि सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि यात्राओं और नारों के माध्यम से जनता का ध्यान दूसरी ओर मोड़ना चाहिए।

उन्होंने कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को एनसीएलटी के माध्यम से कर्जमुक्त किए जाने से जुड़े मामलों पर भी सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।

‘आखिर सरकार किससे बचाना चाहती है लोकतंत्र?’

सर्वेश मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किससे लोकतंत्र बचाने निकली है—विपक्ष से, जनता से या अपने ही सवालों से? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को रोजगार, शिक्षा, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “आपकी नजर में जनता हरी-भरी फसल है और आपका शासन भूखा भैंसा, जो अपनी भूख मिटाने के लिए उसी फसल को उजाड़ने पर आमादा है।”

निजीकरण और सामाजिक विभाजन पर भी उठाए सवाल

मिश्रा ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की तैयारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश नहीं बिकने देने का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति हुई और अब यूजीसी जैसे कानून को लेकर भी समाज में विभाजन की आशंका पैदा हो रही है। उनके मुताबिक, सरकार के फैसलों पर सवाल उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है, न कि लोकतंत्र के लिए खतरा।

जनता के हाथ में है लोकतंत्र की असली ताकत

अपने वक्तव्य के अंत में सर्वेश कुमार मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की संसद में कही गई पंक्तियों को याद करते हुए कहा—

“जिन हाथों में शक्ति भरी राजतिलक करने की, उन्हीं हाथों में ताकत है सिर उतार लेने की।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में है। जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सत्ता से जवाब मांग सकती है। सरकार को यात्राओं और नारों से आगे बढ़कर रोजगार, शिक्षा, महंगाई, किसान और महिला सुरक्षा जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30