नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती के किसानों की चमकी किस्मत! कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 23 किसानों का चयन, सुपर सीडर से किसान ड्रोन तक मिलेगा लाभ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती के किसानों की चमकी किस्मत! कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 23 किसानों का चयन, सुपर सीडर से किसान ड्रोन तक मिलेगा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती के किसानों की चमकी किस्मत! कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 23 किसानों का चयन, सुपर सीडर से किसान ड्रोन तक मिलेगा लाभ

35 किसानों ने की थी ऑनलाइन बुकिंग, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई प्रक्रिया

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के वितरण के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 23 किसानों का चयन किया गया।

- Advertisement -Advertisement

कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू कार्यक्रम के अंतर्गत अवशेष कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू की गई थी। इसके तहत कुल 23 कृषि यंत्रों के सापेक्ष 35 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर बुकिंग कराई थी।

इसी क्रम में पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी आयोजित की गई, जिसमें 23 लाभार्थी किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को सुपर सीडर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, चारा कटर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, मिनी राइस मिल एवं किसान ड्रोन जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए चयनित किया गया।

इन कृषि यंत्रों के माध्यम से किसानों को खेती के कार्यों में सुविधा मिलेगी। साथ ही समय और श्रम की बचत के साथ कृषि उत्पादन एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ई-लॉटरी के दौरान उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30