नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं की समस्याओं पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त! ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

महिलाओं की समस्याओं पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त! ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिलाओं की समस्याओं पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त! ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में भी पहुंचीं 16 शिकायतें, डीएम बोलीं- कागजी खानापूर्ति नहीं, मौके पर जाकर करें समस्याओं का समाधान

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आयोजित ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में महिला फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

- Advertisement -Advertisement

उल्लेखनीय है कि आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर मंडल के सभी जनपदों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके निराकरण की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इनमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, नियमित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि शिकायतों के वास्तविक समाधान के लिए मौके पर जाकर जांच करें और कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30