नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस-दीपावली पर श्रावस्ती पुलिस का सुरक्षा चक्र मजबूत! भिनगा से सिरसिया तक अधिकारियों ने संभाली कमान, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

धनतेरस-दीपावली पर श्रावस्ती पुलिस का सुरक्षा चक्र मजबूत! भिनगा से सिरसिया तक अधिकारियों ने संभाली कमान, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धनतेरस-दीपावली पर श्रावस्ती पुलिस का सुरक्षा चक्र मजबूत! भिनगा से सिरसिया तक अधिकारियों ने संभाली कमान, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

बाजारों में पुलिस की पैनी नजर, एसपी राहुल भाटी और एएसपी चंद्रकेश सिंह ने किया पैदल गश्त

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। धनतेरस, दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस बल के साथ कस्बा भिनगा के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया बाजार में पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों को परखा।

- Advertisement -Advertisement

भिनगा में पैदल गश्त के दौरान एसपी राहुल भाटी ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से बातचीत कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था भी तेज कर दी है। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इसी क्रम में एएसपी चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर पुलिस की सतर्कता का भरोसा दिलाया।

एसपी राहुल भाटी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। नियमित पैदल गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि धनतेरस और दीपावली सहित सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30