सुरक्षित गर्भसमापन को लेकर श्रावस्ती में बड़ा जागरूकता अभियान, किशोरियों और महिलाओं को जानकारी देने पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुरक्षित गर्भसमापन को लेकर श्रावस्ती में बड़ा जागरूकता अभियान, किशोरियों और महिलाओं को जानकारी देने पर जोर
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भसमापन दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतरविभागीय अभिशरण एवं संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित गर्भसमापन से जुड़ी प्रक्रिया, सावधानियों और जागरूकता को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विशेषज्ञों ने समझाई सुरक्षित प्रक्रिया
कार्यशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा एवं आई-पास संस्था की डॉ. प्रतीक्षा ने पीपीटी के माध्यम से सुरक्षित गर्भसमापन से संबंधित अद्यतन जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षित प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों और महिलाओं को सही स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।
किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने पर जोर
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने महिला एवं बाल विकास तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित कर्मियों को संवेदित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में सुरक्षित गर्भसमापन सप्ताह आयोजित करने और किशोरियों एवं महिलाओं को इस संवेदनशील स्वास्थ्य विषय पर सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक उचित स्वास्थ्य सेवाओं और जानकारी की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
कार्यशाला में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी एमटीपी डॉ. उदयनाथ, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा, डॉ. प्रतिभा तिवारी सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। आई-पास संस्था लखनऊ से डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ. प्रतीक्षा ने भी प्रतिभाग किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







