बाल विवाह-बालश्रम पर शिकंजा! स्कूलों में बच्चों को कानून की जानकारी, भिनगा में चला चेकिंग अभियान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बाल विवाह-बालश्रम पर शिकंजा! स्कूलों में बच्चों को कानून की जानकारी, भिनगा में चला चेकिंग अभियान
श्रावस्ती। बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए श्रावस्ती में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत बच्चों और आमजन को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक
एक अक्टूबर को कोतवाली भिनगा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय राजपुर रानी, कम्पोजिट विद्यालय (बालिका) भिनगा और राजकीय महिला विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया।
भिनगा में बालश्रम को लेकर चेकिंग
जागरूकता कार्यक्रम के बाद कस्बा भिनगा के विभिन्न स्थानों पर बालश्रम की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
अभियान के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ विभिन्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1098, 1090, 112, 1930 और 108 प्रमुख रहे, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित या आमजन समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें।
अभियान में न्यायिक अधिकारी हजरत हुसैन, आदित्य कुमार एवं अनुप्रिया, बीएसओ माला शर्मा, किरण चौरसिया, थाना एएचटी के उपनिरीक्षक सतीश कुमार, पुलिसकर्मी एवं पैनल अधिवक्ता मौजूद रहे।
अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







