मानक विहीन स्लीपर बस पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया सीज; दो बसों का चालान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मानक विहीन स्लीपर बस पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया सीज; दो बसों का चालान
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर श्रावस्ती पुलिस व आरटीओ विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में आरटीओ विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यात्री वाहनों और स्लीपर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
क्षेत्राधिकारी यातायात अवधेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्लीपर बसों समेत विभिन्न यात्री वाहनों की जांच की। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर एक स्लीपर बस को सीज कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया। वहीं नियमों के उल्लंघन पर दो अन्य बसों का चालान किया गया।
मानकों से खिलवाड़ पर होगी कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें।
यातायात पुलिस की कार्रवाई से यात्री वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







