नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छह पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा सम्मान, एसपी ने पदक पहनाकर बढ़ाया हौसला – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

छह पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा सम्मान, एसपी ने पदक पहनाकर बढ़ाया हौसला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 छह पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा सम्मान, एसपी ने पदक पहनाकर बढ़ाया हौसला

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर मिले पदक और प्रशस्ति चिन्ह, एसपी राहुल भाटी ने उत्कृष्ट सेवा की सराहना की

श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पदक एवं प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित जिले के छह पुलिसकर्मियों को मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

- Advertisement -Advertisement

एसपी राहुल भाटी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और सराहनीय कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

- Advertisement -Advertisement

 किसे मिला कौन-सा सम्मान?

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक राजेश यादव को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी चालक राधेश्याम और अभिषेक कुमार आजाद को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मुख्य आरक्षी जयप्रकाश और सोनू कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

पदक एवं प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद सम्मानित पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।

इस दौरान प्रधान लिपिक विनेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031