नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर ठगी के शिकार वसीउल्ला को मिली राहत, 26,300 की ठगी में ₹4,999.40 वापस – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

साइबर ठगी के शिकार वसीउल्ला को मिली राहत, 26,300 की ठगी में ₹4,999.40 वापस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 साइबर ठगी के शिकार वसीउल्ला को मिली राहत, 26,300 की ठगी में ₹4,999.40 वापस

श्रावस्ती साइबर सेल की कार्रवाई, NCRP शिकायत के बाद बैंक और संबंधित संस्थाओं से समन्वय कर लौटाई गई रकम

श्रावस्ती। साइबर ठगी के खिलाफ श्रावस्ती पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर अपराध के एक मामले में पुलिस ने पीड़ित वसीउल्ला को राहत दिलाते हुए ठगी की रकम में से 4,999.40 रुपये वापस करा दिए।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल थाना मल्हीपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -Advertisement

फतेहपुर बनगई, जमुनहा निवासी वसीउल्ला पुत्र अहमद ने 4 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक फ्रॉडस्टर ने UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से 26,300 रुपये की साइबर ठगी कर ली थी।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामले में कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में 4,999.40 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

ठगी के बाद भी नहीं छोड़ी उम्मीद, साइबर सेल ने दिलाई राहत

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को आंशिक आर्थिक राहत मिली है। पुलिस ने साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने और समय रहते संबंधित माध्यमों से सूचना देने की अपील की है।

इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह एवं साइबर सेल थाना मल्हीपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031