नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनफिट स्कूल वाहन मिले तो अब स्कूल भी नहीं बचेंगे! DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

अनफिट स्कूल वाहन मिले तो अब स्कूल भी नहीं बचेंगे! DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 अनफिट स्कूल वाहन मिले तो अब स्कूल भी नहीं बचेंगे! DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

श्रावस्ती में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनफिट वाहन पाए जाने पर केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि संबंधित विद्यालय के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कराने पर विशेष जोर दिया गया।

- Advertisement -Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जिले में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।

 ब्लैक स्पॉट पर होगी विशेष निगरानी

जिलाधिकारी ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही नए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग कलर और रंबलिंग स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मार्गों के मोड़, डिवाइडर और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने पर भी जोर दिया गया, ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

🚑 दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ पर रहेगा फोकस

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान घायलों को समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की पहचान कर रोकथाम के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031