2027 चुनाव से पहले EVM-VVPAT की बड़ी जांच शुरू, नोडल अधिकारियों ने लिया जायजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
2027 चुनाव से पहले EVM-VVPAT की बड़ी जांच शुरू, नोडल अधिकारियों ने लिया जायजा
श्रावस्ती में BEL इंजीनियरों की निगरानी में चल रही फर्स्ट लेवल चेकिंग, व्यवस्थाओं और सुरक्षा का लिया जायजा
श्रावस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) का कार्य जारी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के इंजीनियरों एवं तकनीकी कार्मिकों द्वारा की जा रही इस प्रक्रिया की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश कुमार वर्मा ने एफएलसी हॉल पहुंचकर पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारियों ने सबसे पहले एफएलसी हॉल के प्रवेश द्वार पर रखे विजिट रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने हॉल के अंदर चल रही ईवीएम-वीवीपैट की जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने एफएलसी कार्य में लगे कर्मचारियों और इंजीनियरों से मशीनों की जांच प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि एफएलसी का पूरा कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों और एफएलसी कार्य की प्रगति से संबंधित जानकारी दी।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, ईवीएम नोडल अधिकारी रामाश्रय यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुमताज अहमद, कनिष्ठ सहायक मकसूद अहमद समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
👉 खास बात: एफएलसी चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी जांच की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मशीनों की कार्यप्रणाली और निर्धारित मानकों के अनुरूप उनकी जांच सुनिश्चित करना है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







