नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रों को पुलिस की सीख—विवाद बढ़े तो हाथ नहीं, बातचीत का रास्ता अपनाएं – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

छात्रों को पुलिस की सीख—विवाद बढ़े तो हाथ नहीं, बातचीत का रास्ता अपनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छात्रों को पुलिस की सीख—विवाद बढ़े तो हाथ नहीं, बातचीत का रास्ता अपनाएं

जगतजीत इंटर कॉलेज में सीओ इकौना ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, हिंसा से दूर रहने की अपील

श्रावस्ती। बढ़ती मारपीट और आपसी विवाद की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने जगतजीत इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया।

- Advertisement -Advertisement

क्षेत्राधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी विवाद को किसी भी स्थिति में हिंसा का रूप न लेने दें। संयम, धैर्य और बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना, विवाद या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल विद्यालय प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -Advertisement

सीओ ने विद्यालय के शिक्षकों से भी संवाद किया और परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानून एवं नियमों का पालन करने के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी विवाद का रास्ता हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: संदीप गोस्वामी, श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031