नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कारागार पहुंचीं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जिला कारागार पहुंचीं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला कारागार पहुंचीं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

महिला बंदियों को फल व उपहार बांटे, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

श्रावस्ती। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की न्यायमूर्ति श्रीमती गरिमा प्रसाद ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के साथ जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -Advertisement

न्यायमूर्ति ने कारागार में बंदियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और उनकी समस्याओं के निस्तारण पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -Advertisement

निरीक्षण के दौरान रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक एवं अस्पताल का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं की जानकारी भी न्यायमूर्ति को दी।

न्यायमूर्ति ने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

इस दौरान न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने महिला बंदियों को फल एवं उपहार भी वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031