न्याय व्यवस्था और निर्माण कार्यों की हकीकत परखने पहुंचीं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
न्याय व्यवस्था और निर्माण कार्यों की हकीकत परखने पहुंचीं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद
श्रावस्ती। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचीं न्यायमूर्ति श्रीमती गरिमा प्रसाद ने गुरुवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। भिनगा स्थित निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
न्यायमूर्ति ने कटरा श्रावस्ती स्थित महामंकोल मंदिर का भ्रमण किया। इसके बाद इकौना में ग्राम न्यायालय एवं आउटलाइन कोर्ट के निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने दीवानी न्यायालय भिनगा का निरीक्षण किया। यहां लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही न्यायालय की कार्यप्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







