नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिंगुराजोत मोड़ पर पुलिस की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

डिंगुराजोत मोड़ पर पुलिस की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डिंगुराजोत मोड़ पर पुलिस की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के बीच नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मथुरा रोड स्थित डिंगुराजोत मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग के दौरान टीम को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने डिंगुराजोत मोड़, मथुरा रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

- Advertisement -Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलहू पुत्र दुखीराम, निवासी वंशगोपालपुरवा, दा. कटरा, थाना नवीन मॉडर्न, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।

मामले को लेकर नवीन मॉडर्न पुलिस थाने में मु0अ0सं0 0125/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह द्वारा की जा रही है, जबकि कार्रवाई थाना प्रभारी जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30