नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता दर्शन में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जनता दर्शन में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनता दर्शन में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

भूमि कब्जा, राशन और पारिवारिक विवाद समेत 11 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद समेत अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 11 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बात कर शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का मौके पर जाकर परीक्षण करते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031