नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का किया शुभारंभ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का किया शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का किया शुभारंभ

9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार पर रहेगा विशेष जोर

श्रावस्ती। प्रधानमंत्री के विजन ‘सुपोषित भारत’ के अंतर्गत तथा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

- Advertisement -Advertisement

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की अवधारणा ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ निर्धारित की गई है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इन वर्गों पर रहेगा विशेष फोकस

पोषण अभियान के तहत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को विशेष रूप से केंद्रित किया जाएगा। अभियान के दौरान पोषण स्तर में सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री एवं अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। साथ ही गंभीर एवं मध्यम कुपोषण से प्रभावित बच्चों के चिन्हांकन के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

योग और आयुष कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

अभियान के दौरान बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को केंद्रित करते हुए योग एवं आयुष से संबंधित सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कुपोषण को कम करना और स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031