नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध चाकू और कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

अवैध चाकू और कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

अवैध चाकू और कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती में अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, दो नाजायज चाकू और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

- Advertisement -Advertisement

दो आरोपियों के पास मिले अवैध चाकू

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने रामकरन राजभर पुत्र जानकी राजभर निवासी दम्मारा, परशुरामपुर के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया। मामले में पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

इसी क्रम में पुलिस ने वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी रेहरवा, रनियापुर, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा के कब्जे से भी एक नाजायज चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 118/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 10 लीटर कच्ची शराब के साथ तीसरा आरोपी पकड़ा

तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने अशफाक पुत्र अखलाख निवासी नरहरिया, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में मु0अ0सं0 119/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

अवैध हथियार और शराब पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जनपद में अवैध हथियार, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31