शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
श्रावस्ती। थाना सिरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा गर्भवती होने पर कथित रूप से दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिरसिया क्षेत्र की एक महिला ने 7 अगस्त 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आलोक यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने कथित रूप से दवा खिलाकर गर्भपात कराया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
महिला की तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 215/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 89 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल यादव एवं पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन क्षेत्र, भिनगा से आरोपी आलोक यादव, निवासी मुजेहना थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







