नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनी की आपदा प्रबंधन कार्यशाला संपन्न, आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दी गई जानकारी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनी की आपदा प्रबंधन कार्यशाला संपन्न, आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दी गई जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनी की आपदा प्रबंधन कार्यशाला संपन्न, आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दी गई जानकारी

श्रावस्ती। यूनीसेफ के सहयोग से जनपद में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं आशा संगिनी की आपदा के समय भूमिका और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आपदा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

- Advertisement -Advertisement

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ समेत विभिन्न प्रकार की आपदाओं का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में फील्ड स्तर पर कार्य कर रही आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आपदा के समय अपनी भूमिका और कार्यप्रणाली की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इससे आपदा जोखिम न्यूनीकरण के कार्यों में काफी सहायता मिल सकेगी।

यूनीसेफ की कार्यक्रम निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ उर्वशी चंद्रा ने बताया कि यूनीसेफ द्वारा जनपद श्रावस्ती से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा से जुड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण संबंधी प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में श्रावस्ती से शुरू किया जा रहा है। यहां से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अक्टूबर से इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में शुरू किए जाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे विभागों और कर्मियों को आपदा न्यूनीकरण में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला के दौरान यूनीसेफ से रवि नारायण ने व्यवहारिक भूमिका, प्रो. महावीर गुलेचा ने जलवायु परिवर्तन तथा अंकिता ने आपदा प्रबंधन चक्र सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का संयोजन लेखाकार सेजल पाठक ने किया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अर्पित कश्यप, नरेंद्र मिश्र सहित नामित प्रशिक्षु एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31