नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री संग 3 दिन निःशुल्क सफर – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री संग 3 दिन निःशुल्क सफर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

 60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री संग 3 दिन निःशुल्क सफर

श्रावस्ती में “मातृशक्ति को सम्मान” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, महिलाओं को मिले उपहार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का लाभ देने के निर्णय के साथ ही रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस दौरान महिला यात्री के साथ आने वाले एक सहयात्री (अटेंडेंट) को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -Advertisement

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित “मातृशक्ति को सम्मान” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील इकौना, तहसील जमुनहा एवं कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग घनश्याम चौहान एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों ने त्योहार के उपलक्ष्य में महिलाओं को उपहार भी प्रदान किए।

अपने संबोधन में सदस्य घनश्याम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को सुरक्षित एवं सुलभ यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि विशेष निःशुल्क बस यात्रा सेवा 27 अगस्त 2026 को सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा।

इस बार शासन ने महिला यात्रियों के साथ आने वाले एक सहयात्री (अटेंडेंट) को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, जिससे बुजुर्ग एवं जरूरतमंद महिलाओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सहूलियत मिल सके।

“मातृशक्ति को बड़ा तोहफा! 60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, रक्षाबंधन पर सहयात्री भी करेगा फ्री सफर”

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30