नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बारावफात का पर्व – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बारावफात का पर्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बारावफात का पर्व

श्रावस्ती। बारावफात (12 रबी-उल-अव्वल) के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

- Advertisement -Advertisement

पर्व के दौरान पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और बारावफात के जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

अधिकारियों ने जुलूस के मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन सेवा 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रावस्ती जिले में 12 रबी-उल-अव्वल का पर्व एवं जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। पर्व के दौरान पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30