नेपाल जाने की फिराक में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नेपाल जाने की फिराक में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्ता
मल्हीपुर।श्रावस्ती! पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग की रोकथाम के क्रम में मल्हीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 102.75 ग्राम अवैध स्मैक, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनायक सिंह पुलिस बल एवं एसएसबी टीम के साथ तलाश वांछित/वारंटी, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग तथा अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अवैध स्मैक लेकर नेपाल की ओर जाने वाले हैं।सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम बेलरी के समीप नेपाल जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आते दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी पहचान वाजिद अली पुत्र साबित अली एवं आबिद अली पुत्र हैदर अली, निवासी सागरगांव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई।नियमानुसार तलाशी लेने पर वाजिद अली के कब्जे से 49.25 ग्राम तथा आबिद अली के कब्जे से 53.50 ग्राम, कुल 102.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0-140/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






