नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। थाना हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक हरदत्तनगर गिरंट महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सज्जन उर्फ पैरु पुत्र रफीक निवासी सिसैया, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, वादी मुस्लिम खान पुत्र अजीज खान निवासी सलारपुर, थाना मटेरा, जनपद बहराइच ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 21 अगस्त 2026 को पिरभितनी मजार, त्रिलोकपुर में जुमा की नमाज पढ़ने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 40 AJ 2061 मजार के पास खड़ी की थी। नमाज पढ़कर वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।शिकायत के आधार पर थाना हरदत्तनगर गिरंट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सज्जन उर्फ पैरु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930