राजकीय आईटीआई भिनगा में रोजगार मेला आयोजित, 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजकीय आईटीआई भिनगा में रोजगार मेला आयोजित, 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिनगा-श्रावस्ती में दिनांक 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में Honda, मानेसर (हरियाणा) कंपनी ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 56 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले के दौरान कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 30 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोजगार मेले में कार्यदेशक श्री एम.पी. वर्मा, श्री पवन मलिक (टी.पी.ओ.), श्री प्रदीप कुमार (अनुदेशक) सहित संस्थान के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 30 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







