नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जिले में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिले में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

खिलाड़ियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को को बांटे पदक व प्रशस्ति-पत्र

श्रावस्ती जनपद में धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गान के उपरान्त ध्वजारोहण कर गार्ड की सलामी ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने क्रासकंट्री रेस में बालक वर्ग में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रथम स्थान बॉबी राणा, द्वितीय स्थान किशनलाल, तृतीय स्थान प्रवेश कुमार, चतुर्थ स्थान हर्षित कुमार, पंचम स्थान रंजीत यादव, षष्ठम स्थान भूषण बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नैना त्रिवेदी, द्वितीय स्थान हसीबुन निशा, तृतीय स्थान सानिया बानो, चतुर्थ स्थान पूजा, पंचम स्थान कोमल, षष्ठम स्थान संजना को पदक व टैक शूट देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आयोजित स्टोरी टेलिंग कम्पटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्रों द्वारा स्कूल डेस में आने वाले प्रेरित करने वाले शिक्षकों व रंगोली कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से आजादी मिली है, जिसके परिणामस्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन सभी वीर-वीरांगनाओं के लिए हम सदैव नतमस्तक रहेंगे जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यह लड़ाई लड़ी है। उन सबके भारत वर्ष के सुनहरे भविष्य के लिए कुछ सपने थे स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम उन सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी, सच्चाई, पूर्णनिष्ठा और सदभावना से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें, ताकि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930