राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा श्रावस्ती कलेक्ट्रेट तथागतहाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा श्रावस्ती कलेक्ट्रेट तथागतहाल
तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक-राम फेरन पाण्डेय
श्रावस्ती। देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट तथागतहाल में एक दिवसीय तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला एवं भव्य ‘तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम फेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ किया।इस अवसर पर विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रत्येक नागरिक के भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम है।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, विविधता और मजबूती का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में नागरिकों की सहभागिता देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने लोगों से तिरंगा घर लाकर सम्मानपूर्वक फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला ऐतिहासिक जनआंदोलन है।कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी, हरिगेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






