शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर सकुशल उतारा
Oplus_16908288
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर सकुशल उतारा
श्रावस्ती। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम-प्रसंग के चलते शादी की जिद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मल्हीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों की मौजूदगी में उसे समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया।पुलिस के अनुसार युवक की पहचान अनिल कुमार निवासी सतरहिया, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह प्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा था।मौके पर पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को बुलाकर मामले को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद युवक को थाने लाया गया, जहां उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की तत्परता से युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया और किसी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







