नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। विवेचना के दौरान पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 की बढ़ोतरी भी की गई।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को गौतम नगर, कस्बा इकौना निवासी वादिनी ने थाना इकौना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 1 अगस्त 2026 को अतुल कसौधन पुत्र रमेश कसौधन, निवासी तिलक नगर, थाना इकौना, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने आरोपी अतुल कसौधन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30