नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती: किसानों का फूटा गुस्सा, गिलौला ब्लॉक का घेराव कर NH-730 पर लगाया चक्का जाम – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती: किसानों का फूटा गुस्सा, गिलौला ब्लॉक का घेराव कर NH-730 पर लगाया चक्का जाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती: किसानों का फूटा गुस्सा, गिलौला ब्लॉक का घेराव कर NH-730 पर लगाया चक्का जाम

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद के गिलौला क्षेत्र में किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब अपनी समस्याओं के समाधान में हो रही देरी से नाराज किसानों ने गिलौला ब्लॉक परिसर का घेराव कर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-730 पर चक्का जाम कर दिया। किसानों के प्रदर्शन से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रदर्शनकारी किसान करीब आधा दर्जन ट्रैक्टरों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। किसानों का आरोप था कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एक सप्ताह पूर्व प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

- Advertisement -Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आशीष कुमार, खंड विकास अधिकारी (BDO), नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम खोल दिया।हालांकि, किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो वे भविष्य में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930