मिशन शक्ति का बड़ा अभियान: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के साथ साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिशन शक्ति का बड़ा अभियान: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के साथ साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके
श्रावस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को लेकर श्रावस्ती पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
साइबर ठगी से बचने को किया अलर्ट
अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने समझाया कि OTP, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और फर्जी कॉल के झांसे में आने से भी बचने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क जैसी सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस टीम ने अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें और समय रहते संबंधित सहायता सेवा से संपर्क करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







